पछुवादून में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
विकासनगर
पछुवादून में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में गोष्ठियां आयोजित करने के साथ ही स्वच्छता रैली निकाली गई। आंदोलनकारी शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनएसएस के स्वयं सेवकों ने स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी संजय परमार ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान राहुल थापा, सुदेश, अंकित, आयुष, अमन, अभिषेक आदि मौजूद रहे। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनीता नेगी ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की संस्कृति का मुख्य आभूषण गुलबंद बनाना सिखाया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल नेगी, संजीव कालूरा, कुलदीप जोशी, मनीषा शर्मा, प्रीति जैन, विभा कनुप्रिया, रमा आदि मौजूद रहे। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल, डा. आरएस गंगवार, डा. दीप्ति बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता के साथ ही क्रिकेट और खो खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। निबंध प्रतियोगिता में कला संकाय की अंशिका और विज्ञान संकाय की डिंपल पहले स्थान पर रहे। क्रिकेट मैच में शिक्षणेत्तर कर्मियों की टीम विजयी रही, जबकि खो खो में बीएससी की टीम ने बाजी मारी। इस दौरान प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़, डा. सुमेर चंद, डा. जितेंद्र दिवाकर, रोशन लाल, अंकुर, रोशन बख्श, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्याल में राज्य स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य रेनू गुप्ता ने राज्य आंदोलन के दौरान की घटनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, डा. रवि कुमार, दीपक बहुगुणा, दीक्षिता आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी हरबर्टपुर मंडल की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर हरबर्टपुर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने राज्य आंदोलन के दौरान की घटनाओं का जिक्र करते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ आंदोलनकारी उर्मिला शर्मा ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जिलों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, प्रेमचंद जैन, जनार्दन जोशी, पंकज शर्मा, मुकेश भरतरी, रविकांत, मनोज, राकेश अमोली, टीसी उपाध्याय आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, भाजपा चकराता मंडल की ओर से आर्य समाज मंदिर में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिला कार्यकारिणी सदस्य रितेश असवाल ने कहा कि राज्य गठन का लाभ प्रदेश के प्रत्येक बाशिंदे को मिला है। इस दौरान कृपाल नेगी, शूरवीर चौहान, मोनित दुसेजा, शूरवीर सिंह, केसर वर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा शहर मंडल की ओर से सोरना-डोभरी में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान विनोद लक्खा, नवीन रावत, अरविंद सोलंकी, प्रमोद सिंह, सोहनपाल तोमर आदि मौजूद रहे।

