निर्माण कार्यों की निगरानी हेतु छह समितियां गठित

रुड़की

क्षेत्र पंचायत की आगामी बैठक के लिए नारसन ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों के साथ वार्ता कर उनसे अपने-अपने क्षेत्र के कार्य के प्रस्ताव मांगे। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए छह समितियां भी गठित की है। इन समितियों की देखरेख में ही क्षेत्र में निर्माण कार्य को संपन्न कराया जाएगा। कुरड़ी गांव में नारसन विकास खंड कार्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख कोमल देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उप ब्लाक प्रमुख विक्रांत राठी के अलावा कनिष्ठ उप प्रमुख डौली मौजूद रही। ब्लाक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हों, उनमें पारदर्शिता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्य नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चुना है, उस पर खरा उतरने का सभी को प्रयास करना होगा। बैठक में उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव देने को कहा। करीब 35 सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो के प्रस्ताव दिए। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों मे पारदर्शिता, कार्यों को भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लिए निगरानी समितियों का गठन किया गया है। छह समितियां इन मामलों को देखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *