पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा
चौखुटिया पुलिस ने नाबालिग से शारीरिक शोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर सौंप अपनी नाबालि पुत्री के साथ दुष्कर्म के संबंध में तहरीर सौंपी थी। तहरीर में पेठाना, स्याल्दे निवासी बॉबी आर्या पर नाबालिग का शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इधर, मामले में शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस टीम में मासी चौकी प्रभारी राहुल राठी, महिला उप निरीक्षक रिंकी, कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी, महिला आरक्षी पार्वती रावत आदि रहे।

