भाजपा जिलाध्यक्ष का गृह जनपद में हुआ स्वागत

टिहरी

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल का उनके गृह क्षेत्र जाखणीधार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि राजेश के अध्यक्ष बनने से पुनर्वास से लेकर अन्य लंबित समस्याओं का भी निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। कहा कि टिहरी बांध से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यहां किसी भी कार्यकर्ताओं को कोई भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि पार्टी में जो भी निष्ठा से काम करता है, उसे नेतृत्व सम्मान देता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदय रावत, विजय कठैत, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा नौटियाल, जीतराम भट्ट, देवेंद्र बेलवाल, विजय हटवाल, हर्षमणी सेमवाल, सुषमा नौटियाल,दर्मियान कंडारी, शीशराम थपलियाल, जगवीर खरोला, त्रिलोक बिष्ट, राजकुमार, विनोद चमोली, उत्तम नेगी, विनीत रावत, हनुमंत महर, अनुज उनियाल, अमर सिंह खरोला, नवीन उनियाल, सोहन नौटियाल, राजेश डिंयूडी, वासुदेव भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *