भाजपा ने फूंका मसूरी नगर पालिका का पुतला

देहरादून

भाजपा मसूरी मंडल ने किंक्रेग में प्रधानमंत्री की फोटो लगे होल्डिंग को कचरे में उल्टा रखे जाने पर कड़ा विरोध करते हुए नगर पालिका परिषद का पुतला फूंका। कोतवाली में नगरपलिका के खिलाफ तहरीर दी। भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। यहां नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने किंक्रेग में वेंडिंग जोन के नाम पर अवैध दुकानें बनाई हैं। यहां प्रधानमंत्री वेंडिंग जोन का बोर्ड लगा दिया, लेकिन उसके बाद जब दुकानें तोड़ने का निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिया गया तो प्रधानमंत्री का चित्र लगा बोर्ड कचरे में उलटा फेंक दिया। यह अपमान है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल सिंह राणा, अमित पंवार, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, अमित भट्ट, मुकेश धनाई, भरत कुमाईं, रमेश खंडूरी, राकेश रावत, राकेश ठाकुर, अवतार कुकरेजा, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, माधुरी शर्मा, विजय बुटोला, रीता खुल्लर, रोशनी रावत, दर्शनी सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *