महेश पाल बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष
पिथौरागढ़। सीमांत के महेश पाल को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने पत्र जारी किया है। पाल ने राष्ट्रीय संगठन का आभार जताते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे क्षत्रिय महासभा के सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पाल के जिलाध्यक्ष बनने पर कुंवर भानुराज पाल, राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल, तनुज पाल, हरीश सिंह, हरिओम सिंह, सुरेश पाल आदि ने खुशी जताई है।

