केदारनाथ में हुई बर्फबारी

रुद्रप्रयाग

सोमवार को सुबह से जिले में मौसम खराब रहा। केदारनाथ सहित कई ऊंचाई वाले स्थानों पर देर शाम बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा लिया। सोमवार को सुबह से ही जिले में आसमान में बादल छाए रहे। केदारनाथ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर सहित सभी ऊंचाई वाले स्थानों में देर सांय बर्फबारी हुई। केदारनाथ में ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं मुख्यालय सहित जिले के सभी स्थानों पर सोमवार पूरे दिन ठिठुरन रही। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े निकाल दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि यदि बारिश हुई तो ठंड पूरी तरह से बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *