दुकान में शराब बेचते हुए पकड़ा
पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने एक दुकान में अवैध तरीके से शराब बेचते हुए दुकानदार को पकड़ा है। चंडाक चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बीते रोज चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पपदेव के ध्यांचूर बैंड के समीप दुकान में पुलिस ने शराब पीते हुए लोगों को पकड़ा। दुकान से शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने पौण निवासी राजेंद्र वल्दिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

