सड़कों पर लग रहा जाम बना मुसीबत
पिथौरागढ़। सीमांत की सड़कों पर लग रहा जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। दिन तो दिन सुबह से ही लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को कुमौड़, टकाना, रई सहित कई अन्य मार्गो में जाम लगा। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सबसे अधिक परेशानी रई मार्ग में रही।यहां करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने की मांग की है।

