7 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

नई टिहरी। थाना हिंडोलाखाल और एसओजी की टीम ने मिलकर दो अलग-अलग मामलों में 7 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत हिंडोलाखाल पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पुत्र कड्डू दास निवासी सिलेती थान हिंडोलाखाल को परचुन की दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। जिसके पास से 5 पेटी 3 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ हिंडोलाखाल पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरे में मामले में पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 2 पेटी के साथ रूकम सिंह पुत्र स्व भवानी सिंह निवासी ग्राम जोग्याणा थाना हिंडोलाखाल को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने में एसआई धनंजय सहित अरविंद रावत, संदीप, राजेश, मुकेश चौधरी आदि पुलिस कर्मियों की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *