ब्लाक प्रमुख ने किया पैदल संपर्क मार्ग का शिलान्यास 

नई टिहरी। ब्लाक प्रतापनगर की पट्टी रौणद रमोली के ग्राम पंचायत भरपूर में संपर्क मार्ग के शिलान्यास के अवसर पर भैरव मंदिर मे आयोजित एक दिवसीय अखंड पाठ यज्ञ मे शामिल होने भैरव मंदिर भरपूर पहुंचे ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला ने मंदिर मे विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत की सदस्य आरती देवी के प्रस्ताव पर मंदिर स्थल के लिए मनरेगा के तहत स्वीकृत 4 लाख रूपये के पैदल संपर्क का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा की धार्मिक स्थलों के आंतरिक एंव वाहय पैदल संपर्क मार्गेां के निर्माण कार्यों मे किसी भी प्रकार की धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी। कली कुंवर मंदिर समिति के केदार सिह कलूडा ने मंदिर के नव निर्माण एंव मंदिर स्थल के विकास में ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती देवी के सहयाेग की सराहना की। इस मौके पर ममता देवी, संदीप कलूडा, ओम प्रकाश कलूडा, सुखदेव कलूडा, भाग सिह, भूपेंद्र कलूडा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *