नालसा योजनाओं की जानकारी दी
पौड़ी। जिला न्यायालय परिसर में नालसा योजना के तहत रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। सीनियर सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने नालसा योजनाओं के संबंध में जिले के सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश द्वारा मुख्य वक्ता के तौर पर नालसा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान रिटेनर अधिवक्ता द्वारा भी अपने विचार रखे गए। इस मौके पर सीनियर सिविल जज नेहा कय्यूम, सिविल जज आशीष तिवारी सहित जिले के स्पेशल पुलिस यूनिट के थानाध्यक्ष, राजस्व उपनिरीक्षक, सीडब्ल्यूसी मेंबर आदि मौजूद रहे ।

