अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच
देहरादून
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराये जाने सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश भर के कांग्रेसियों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान कई कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिर∂तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाईन ले जाया गया। आज बड़ी संख्या में प्रदेश भर के कांग्रेसी रेंजर्स ग्राउंड में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में इकटठा हुए और उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराये जाने सहित प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर रेंजर्स ग्राउंड से दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड कांग्रेस भवन होते हुए सचिवालय कूच किया, वहीं सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी होने वाले विधानसभा सत्र में भी प्रदेश की ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा और इसके लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी अभी से ही कर ली है। इससे पूर्व रेजर्स ग्राउंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि अब प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आर पार की लडाई लडी जायेगी। इस अवसर पर संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लम्बी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आ∫वान किया। ध्ास्माना ने कहा कि राज्य में इस समय सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि खुद भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राज्य में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।इस अवसर पर प्रदेश भर से आये हुए कांग्रेसजन शामिल रहे।

