कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सुनी जनसमस्याएं

देहरादून

उŸाराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 30 मावाकोट में आयोजित जनता मिलन कार्यÿम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मवाकोट के अंतर्गत हिमालयन कल्चर एकेडमी के परिसर में आयोजित कार्यÿम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रत्येक क्षेत्रवासी की समस्या को गंभीरता से सुना, इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अंतर्गत निर्मित होने वाली आंतरिक सड़कों का मुआयना भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों का आभार व्य७ करते हुए कहा है कि कोटद्वार की जनता ने उन्हें विधायक निर्वाचित करके भेजा और पार्टी संगठन हाईकमान ने महिलाओं को सश७ करने की दिशा में उन्हें उŸाराखंड के प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने का सौभाग्य दिया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था जरूरी है. जिसके लिए वो हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य आम लोगों की सेवा करना तथा सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याकारी गतिधियों का लाभ हर वर्ग के हर आम आदमी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *