वृहद आपदा जन जागरूकता अभियान का आगाज

देहरादून

पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल व मणिकांत मिश्रा, सेना नायक एसडीआरएफ के नेतृत्व में वृहद आपदा जन जागरूकता अभियान का आगाज हो गया है। इस अवसर पर बताया गया कि प्राóतिक आपदाओं को रोकना सम्भव नही है, किंतु आपदा से होने वाली क्षति का न्यूनीकरण हो सकता है। जिसमें आम जनमानस विशेष तौर पर सहायक हो सकती है। इस अवसर पर बताया गया कि वृहद जन जागृति का लक्ष्य बना कर हम भविष्य के लिए प्रदेश के कोने कोने तक ऐसे लोगों का समूह तैयार कर सकते हैं जो आपदा के हर स्वरूप को पहचान सके एवं राहत व बचाव कार्यों के दौरान प्रथम प्रतिवेदक की भूमिका का निर्वहन कर आपदा से होने वाली क्षति को कम कर सकें। इस अवसर पर टीम के अनेकों सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *