हल्द्वानी में शुरू हुआ 4 दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव

हल्द्वानी। एनसीईआरटी का डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव हल्द्वानी में शुरू हो गया है।  23 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज हल्द्वानी में किया जा रहा है।  विज्ञान मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 13 जिलों के 550 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।  पहले दिन मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एरीज के निदेशक डॉ. दीपांकर बनर्जी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *