नगर निगम में सफाई कर्मियों का धरना जारी
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम परिसर में संयुक्त मोर्चा सफाई कर्मचारी नगर निगम के बैनर तले सफाई कर्मियों का धरना बुधवार को जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम प्रबंधन लगातार मांगों की अनदेखी कर रहा है। ऐसे में जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक आधे दिन बाद आंदोलन के क्रम में काम बंद रखेंगे।

