मारपीट मामले में तेरह लोगों पर केस दर्ज
रुड़की
रंजिश में एक परिवार को घर में घुसकर पीट दिया। पुलिस ने तेरह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी मौसम ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी से रंजिश चली आ रही है। 19 नवंबर और 21 नवंबर की सुबह को पड़ोसी ने मारपीट पर परिजनों को घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जोनिश, मोनिस, ताबिश, नईम, यासीन, गुफरान, फखरुद्दीन, अयूब, इरफान, यामीन, शाकिर, ताजीम और विसाल निवासी गांव मंडावली कोतवाली मंगलौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

