अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

नई  टिहरी

अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अंकिता और उनके परिवार को इंसाफ नहीं मिल पाने से नाराज देवप्रयाग वासियों ने नगर भर में जुलूस निकालकर अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करने की मांग की। शुक्रवार को देवप्रयाग नगर के पौड़ी जिले स्थित बाह बाजार से महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने अंकिता को इंसाफ देने की मांग को लेकर नारेबाजी करते मैन बाजार, संगम, शांति बाजार होते बस अड्डे तक जुलूस निकाला। आक्रोशित नगर वासियों ने अंकिता भंडारी हत्या मामले की सीबीआई से जांच करने, पकड़े गये सभी अभियुक्तों का नार्को टेस्ट करने, जिस वीआईपी के नाम से रिसोर्ट में कमरा बुक था, उसकी पहचान उजागर करने की मांग की है। प्रदर्शन में करने वालों में कुसुम मिश्रा, दुर्गा ध्यानी, गिन्नी रीमावाल, उषा मिश्रा, विमल मिश्रा, सागर भट्ट, शेखर, उत्तम रावत सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *