लोक वादक सोहन लाल को मिलेगी डॉक्टरेट की उपाधि

नई  टिहरी

देवप्रयाग ब्लॉक के पुजार गांव निवासी प्रसिद्ध लोक वादक सोहन लाल को एचएनवी बहुगुणा विवि श्रीनगर के दसवें दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। विवि कुल सचिव अजय कुमार खंडूरी ने जानकारी देते हुये बताया कि 58 वर्षीय सोहन लाल ने उत्तराखण्ड की ढोल विद्या को अंतरास्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया है। अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के डॉ. फियोल को सोहनलाल ने पुजार गांव में ढोल दमांऊ सहित मांगल, जागर आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया था,जिसके बाद डॉ. फियोल ने अमेरिका में जाकर लोगों को पर्वतीय लोक कला से परिचित करवाया। सोहन लाल द्वारा पहाड़ी वाद्य यंत्रों का हिमालयनाद से आरक्रेस्टा बनाया चुके हैं। अपने पिता ग्रंथि लाल से लोक वादन की विरासत पाने वाले सोहन लाल को गढ़वाल सभा द्वारा गढ़ विभूति सम्मान भी दिया जा चुका है। पुजार गांव के पूर्व प्रधान रहे सोहन लाल ने 22 वर्ष की उम्र में गढ़वाल के सभी जिलों में ढोल सागर का प्रदर्शन कर लोगों को ढोल सागर की महता बताया चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *