लोस चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करेंगे: कोठारी

नई  टिहरी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ ही जिले के प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अब जल्दी ही जिले में संगठन के कार्यकारिणी, मार्चों व प्रकाष्ठों का गठन तेजी से किया जायेगा। कोठारी ने टीएचडीसी गेस्ट हाउस में पत्रकारों वार्ता में यह बात कही। आगे कहा कि संगठन का पूरा फोकस शक्ति केंद्रों व बूथों को मजबूत करने पर है। ताकि जनता के बीच भाजपा की पैठ बनी रही। कहा कि भाजपा पर जनता का भरोसा है। इसलिए पार्टी जनता को भरोसा बनाते हुए जन कल्याणकारी कामों को बखूबी अंजाम दे रही है। कहा कि आने वाले समस में निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर भी संगठन तत्परता से अभी से काम कर रहा है, ताकि निकाय व लोकसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर सके। प्रदेश के सीएम धामी युवाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों व आम लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे हैं। जनता की समस्याओं को विभिन्न प्लेटफार्म पर तत्परता सुनकर उनका निदान करने का काम कर रहे हैं। देश के पीएम मोदी का उत्तराखंड के विकास में पूरा सहयोगद प्रदेश को मिल रहा है। चारधाम योजना, केदारधाम सहित चारधामों के विकास के लिए योजनायें, पर्यटन पर फोकस, आयुष्मान योजना सहित तमाम तरह के विकास काम में पीएम मोदी के सानिध्य में प्रदेश में आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, सह प्रभारी रमेश चौहान, खेम सिंह चौहान, तौफीक, अबरार अहमद, असगर, विजय कठैत, संदीप, सुषमा उनियाल, उर्मिला, परमवीर पंवार, प्रमुख सुनीता देवी सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *