153 जरूरतमंद छात्राओं को बांटे स्वेटर

हल्द्वानी

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज वनभूलपुरा में पीटीए अध्यक्ष सलीम खान के आह्वान पर जन सेवा एकता कमेटी की ओर से 153 जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एसपी सिटी हरबंश सिंह ने कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए। किसी तरह की दिक्कत होने पर उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप की भी मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डॉ. यास्मीन शबाना ने किया। विशिष्ट अतिथि एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने कमेटी के प्रयास को सराहनीय बताते हुए इससे प्रेरणा लेने की अपील की। जन सेवा एकता कमेटी के अध्यक्ष अलीम खान ने बताया कि कमेटी 3 साल से जरूरतमंद बच्चों की मदद करती आ रही है। कमेटी उपाध्यक्ष मोहम्मद अनवर उर्फ मुन्नू, प्रधानाचार्य सविता श्रीवास्तव, नफीस अहमद खान ने भी अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य के आह्वान पर उन्होंने उर्दू शिक्षक की व्यवस्था भी की, जिसका वेतन वे खुद वहन करते हैं। जन सेवा एकता कमेटी के सचिव अजीम खान, उप सचिव नबी अहमद, कोषाध्यक्ष अनीस अहमद, संगठन सचिव अहमद अली, प्रधानाचार्य सविता श्रीवास्तव, एसआई मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *