एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान शिविर लगाया
हल्द्वानी
एनसीसी दिवस के मौके पर एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान शिविर लगाया| शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने किया| गणित प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र सिंह सिजवाली ने रक्त दान कर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया| 78 यूके एनसीसी बटालियन, 24 महिला बटालियन एवं उत्तराखंड एयर विंग के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया| एयर विंगके फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. अमित सचदेवा, 24 गर्ल्स बटालियन की लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति टम्टा, 78 यू के एनसीसी बटालियन के लेफ्टिनेंट डॉ. विनय चंद्र जोशी के साथ-साथ 78 यूके एनसीसी बटालियन के कर्मचारी, अधिकारी, महाविद्यालय के कर्मचारियों और प्राध्यापकों ने भी रक्तदान शिविर में सहयोग किया|

