गरुड़ का बाल विकास का भवन खस्ताहाल

बागेश्वर

तहसील मुख्यालय स्थित बाल विकास का भवन बदहाल हो गया है। लिंटर की सरिया दिखने लगी हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने विभाग की इस लापरवाही पर नारजगी जताई है। जल्द छत ठीक करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। बाल विकास अधिकारी रेवती खेतवाल द्वारा बताया कि भवन के मरम्मत का प्रस्ताव भेजा है। बजट आवंटन होते ही छत की मरम्मत कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *