विज्ञान प्रदर्शनी में राईका पटलगांव के शुभम रहे प्रथम

अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कॉलेज पटलगांव के कक्षा 10 के छात्र शुभम सिंह ठाकुर ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वाधान में 23 से 26 नवंबर तक खालसा बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में हुई राज्यस्तरीय एपीजे अब्दुल कलाम गणित और पर्यावरण महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग के स्वास्थ्य तथा स्वच्छता विषय में मॉडल स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस सफलता पर मार्गदर्शक शिक्षक गिरीश पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण, खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर , जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान डॉ0 भुवन पांडेय , जिला अध्यक्ष रा0शि0संघ अल्मोड़ा भारतेन्दु जोशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य एम 0पी0एस 0चिलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत नेगी, विद्यालय के शिक्षक पंकज किशोर जोशी, प्रमोद साह, सूर्य प्रकाश सहित ब्लॉक चौखुटिया के समस्त प्रधानाचार्यों , शिक्षकों अभिभावकों ने खुशी व्यक्त कर छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावक संघ ने विद्यालय के अध्यापकों को सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि पूर्व में भी राईका पटलगांव से अनेक प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने प्रदेश तक अपना स्थान बनाया है तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी यह विद्यालय जिले में अपना अलग स्थान रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *