एसएसबी ने बांटी ग्रामीणों को सोलर लाइट

पिथौरागढ़

सिविल एक्शन कार्यक्रम के तहत एसएसबी 11वीं वाहिनी ने व्यास वैली में ग्रामीणों को सोलर लाइट बांटी। सोमवार को एसएसबी की सी कंपनी नप्लचु गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने बिजली सेवा से महरूम ग्रामीणों को सोलर लाइट का वितरण किया। निरीक्षक दलराज मिना ने कहा कि सालों से ग्रामीण एसएसबी का सहयोग कर देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर एसएसबी को सूचना देने को कहा है। ग्रामीणों ने सोलर लाइट के लिए एसएसबी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *