केवी में हुआ अभिभावक सम्मान समारोह
पिथौरागढ़
केंद्रीय विद्यालय में वरिष्ठ अभिभावकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कोटियाल एवं वरिष्ठ शिक्षक अशोक ओझा ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सोमवार को न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें शिक्षक ओझा ने कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्वागत गीत से उन्होंने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने समूह नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कई अभिभावकों ने भी बच्चों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें भागीरथी देवी मोहन लाबड़ एवं कई अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सभी अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया। प्रभारी प्राचार्य संजय कोटियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नीरज बनकोटी, काजल सामंत,सुमन जोशी,शैली शर्मा एवं अन्य शिक्षक अभिभावक उपस्थित रहे।

