हर समय टेक्नोलॉजी के प्रति सजग रहे छात्र

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के इंस्टीट्यूट इनोवेशन के इंटर्नशिप सेल की ओर से आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता टेक्नो हब लेबोरेटरीज देहरादून के सीटीओ सिद्धार्थ माधव ने कहा कि छात्र को हर समय टेक्नोलॉजी के प्रति सजग रहना चाहिए। समाज में उसकी उपयोगिता को ध्यान में रखकर उसका निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी और थ्री डी प्रिंटिंग के बारे में जानकारी दी। इसे पूर्व कार्यशाला का उद्घाटन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विपुल शर्मा, कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सेल के समन्वयक डॉ मयंक पोखरियाल, आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र राजपूत, संयोजक डॉ. विवेक आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *