दस साल पुराने वाहनों को हटाने के विरोध में टैक्सी यूनियन

बागेश्वर

दस साल पुराने वाहनों को सड़क से हटाए जाने के सरकार के फैसले का टैक्सी यूनियन कल्याण विकस समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति से जुड़े लोगों ने एसडीएम के माध्मय से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। समिति से जुड़े लोग मंगलवार को एसडीएम राजकुमार पांडेय से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि सरकार द्वारा जो तुगलगी फरमान जारी किया है उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। दस साल पुराने वाहनों को हटाना गलत निर्णय है। इन वाहनों से उनकी आजीविका जुड़ी है। उन्होंने तत्काल आदेश वापस लेने की मांग की है। मांग करने वालों में समित अध्यक्ष कुंदन सिंह, कमल पंत, गणेश दत्त् भट्ट, कैलाश प्रसाद आदि शमिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *