स्वीप की टीम ने चलाया पुनरीक्षण कार्यक्रम
बागेश्वर
विकासखंड गरुड़ के दूरस्थ गांव गढ़खेत में स्वीप टीम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर मतदाताओं को विभिन्न जानकारियां दी गई। स्वीप के सह नोडल अधिकारी आलोक पांडे की अध्यक्षता में गढ़खेत में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया गया। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कैलाश प्रकाश चंदोला ने फॉर्म 6 ,7 व 8 की जानकारी दी। स्वीप के उमेश चंद्र जोशी ने ग्राम सभा की वोटर लिस्ट से नाम जोड़ने व हटाने के बारे में बताया। स्वीप टीम ने वोटर हेल्पलाइन नंबर ,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मतदाता जंक्शन व नए वोटरों के नाम जोड़ने से संबंधित कार्य योजना पर प्रमुखता से विचार रखे। प्रधानाध्यापक ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर कई युवक व युवतियों का चयन वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने के लिए किया गया। गांव में शादी के बाद आई युवतियों का नाम जोड़ा गया। इस दौरान आधार कार्ड से लिंक करना बताया गया। ऑनलाइन कार्ड बनाना व नाम काटने के बारे में चर्चा की गई। वोटर लिस्ट का परिवारवार मिलान किया गया। इस दौरान बीएलओ मुन्नी देवी, लता, गंगा देवी, मनीषा देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, बल्पा देवी समेत दर्जनों नवयुवक और युवतियां मौजूद थे।

