दूसरे दिन भी सत्ता पक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों को घेरा

देहरादून

विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी सत्ता पक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों को घेरा और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराजगी जताई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि उत्तराखंड में 29.87 लाख गैस कनेक्शन हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत राज्य में 4 लाख 97 हजार 374 निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य उज्ववला योजना के तहत 11 हजार 779 परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये हैं। भारत सरकार उत्तराखण्ड राज्य को 1200 लीटर प्रतिमाह मिट्टी का तेल प्रदान कर रहा है। अब प्रदेश में 99 प्रतिशत लोगों के पास एलपीजी है तो मिटटी तेल को राशन की दुकानों व अन्य दुकानांे में नहीं रखा जायेगा और सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में इसका परीक्षण कराया जायेगा। इस अवसर पर खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बागेश्वर जनपद को छोड़कर किसी भी जनपद ने 2019 के बाद मिट्टी के तेल का उठान नहीं किया गया है और बागेश्वर जनपद में भी मार्च 2020 से मिट्टी के तेल का उठान नहीं हुआ है और मिट्टी के तेल की जगह एलपीजी ईंधन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अब सस्ता गल्ला दुकानों पर मिट्टी का तेल नहीं मिलेगा और उन्होंने कहा कि राज्य में 23.10 लाख (एएवाई, पीएचएच, एसएफवाई) राशन कार्ड प्रचलित है। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री से पूछा था कि सरकार राशन कार्ड धारकों को सस्ते दामों पर मिट्टी का तेल क्यों उपलब्ध नहीं करा रही है और जिसका जवाब कैबिनेट मंत्री ने दिया। इस अवसर पर सदन में सत्ता पक्ष व विपक्षी सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार की गुणवत्ता का प्रश्न उठाया। कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा क्या पौष्टिक आहार की गुणवत्ता की सरकार जाँच कराएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्ता पूर्ण पौष्टिक आहार मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मानकों के अनुरुप पौष्टिक आहार मिलता है। महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री ने कहा नैनीताल में 7547 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है नंदा गौरा योजना से 2016-17 में 8 जनपदों की 6083 बालिकाएं हरण वंचित रही। चमोली में 192, देहरादून में 256, हरिद्वार में 112, पौड़ी गढ़वाल में 107, पिथौरागढ़ में 1852, रुद्रप्रयाग में 362, टिहरी गढ़वाल में 937, उधमसिंह नगर में 2265 बालिकाएं वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा उधमसिंह नगर जनपद में 2265 बालिकाएं वंचित हैं। वहीं सदन में अनेक सदस्यों ने प्रश्न किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *