डीएसओ ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को किया याद

श्रीनगर गढ़वाल। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (डीएसओ) छात्र संगठन की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्रों ने आजाद के जीवन संघर्ष एवं जनगीत गाकर आज़ाद को याद किया गया। डीएसओ ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर रेशमा पंवार ने आजाद के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा अपने चरम पर है, तब आज़ाद जैसे महान क्रांतिकारियों के विचारों को जानना और उन्हें आत्मसात करना जरूरी हो गया है। डीएसओ पौड़ी जिला समिति अध्यक्ष कुलदीप रमोला ने आजाद के जीवन संघर्षों पर अपने विचार रखे। सभा में गढ़वाल विवि छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान, सह सचिव रंजना ,सुमित, मयंक, हिमानी, नितेश, संदीप के साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *