आंखों की रोशनी नहीं होने के बावजूद वंशिका ने पाया गोल्ड मेडल

श्रीनगर गढ़वाल

महिला महाविद्यालय कॉलेज सती कुंड कनखल हरिद्वार की एमए संगीत की छात्रा वंशिका मलिक ने आंखों की रोशनी न होने के बावजूद  गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफलता हासिल की। वंशिका अपनी मां के साथ समारोह में पहुंची थी। मंच पर उसकी मां के हाथों ही कुलपति ने वंशिका को मेडल पहनवाया। इस उपलब्धि पर उसकी मां व स्वयं वंशिका को बेहद खुशी है। वंशिका बताती हैं कि लिखने पढ़ने के शुरूआती दौर में उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा के दौरान ब्लाइंड बच्चों को जो सुविधा प्रदान की जाती हैं वह उसे मिली हैं। वह संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *