खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अल्मोड़ा
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। बुधवार को प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विकासखंडों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्याल्दे और ताड़ीखेत के बीच क्वाटर फाइनल खेला गया। फुटबाल प्रतियोगिता में ताड़ीखेत और हवालबाग के बीच प्रथम मैच खेला गया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टीएस गड़िया, अशोक कुमार, सोनू, अवनीश संदीप, पंकज टम्टा, सोबन सिंह कनवाल, गोविंद सिंह बिष्ट, सुरेंद्र वर्मा, दीपक वर्मा, दीपक शाही, धन सिंह धौनी, नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।

