जाखणीधार क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग
नई टिहरी
जाखणीधार ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों ने टिहरी विधायक को पत्र भेजकर जाखणीधार में मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के लोग मेडिकल कॉलेज के तीन जगहों पर भूमि देने को तैयार हैं। जाखणीधार ब्लॉक के भटकांड ग्राम प्रधान मधुबाला भट्ट ने बताया मेडिकल कॉलेज के लिये भूमि देने हेतु न्याय पंचायत नंदगांव के अंतर्गत समस्त ग्राम जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर निर्णय लिये की वह मेडिकल कॉलेज के लिये देवलसारी मंदिर के समीप ग्राम सभा गेवली देवल, ग्राम पंचायत छोलगांव के राइंका बडकोट के ऊपर लगी भटकंडा गांव की भूमि तथा ग्राम पंचायत भटकंडा के लौढी नामक तौक से दान देवता तोक तक भूमि देने को तैयार हैं। बताया क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने इस संबंध में बैठक कर मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय से जाखणीधार क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग है। पत्र देने वालों में जिपंस विनोद बिष्ट, पूर्व प्रधान प्रदीप भट्ट, ममता देवी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, कविता देवी, हर्ष मणी सेमवाल, वीर सिंह, समन सिंह रावत आदि शामिल थे।

