फसल बीमा जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
नई टिहरी
डीएम डा सौरभ गहरवार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से क्षेत्रों के लिए रवाना किया। डीएम ने इस मौके पर कहा कि फसलों से जुड़े जोखिमों के लिए बीमा जरूरी है। जिससे लिए किसानों को जागरूक किया जाना जरूरी है। डीएम ने इस मौके पर बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल प्रदेश के अन्य जनपदों में लक्ष्य के सापेक्ष अग्रणी एवं अच्छी प्रगति बनाये हुए है। कृषि एवं बागवानी से संबंधित फसलों का बीमा करवाने के लिए कृषकों को जागरूक करने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हांसिल करने के लिए आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जन-जागरूकता रथ को रवाना कर एक ड्राइव शुरू किया गया है।
