लापता बुजुर्ग महिला जंगल में मिली
नई टिहरी
नगर पंचायत चमियाला के वार्ड संख्या एक की निवासी 75 साल की बुजुर्ग महिला बीते बुधवार शाम को चार बजे अपने घर से अचानक लापता हो गई। गुरुवार सुबह बुजुर्ग महिला को सकुशल जंगल से बरामद कर लिया गया है। महिला का मानसिक संतुलन कमजोर बताया जा रहा है। बालगंगा रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान, समाज सेवी व पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत, हुकुम सिंह पंवार, रणवीर सिंह पंवार, विशाल सिंह पंवार गब्बर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह पंवार सहित कई अन्य लोग बुजुर्ग महिला के सर्च ऑपरेशन में जुटे थे।

