मुरादाबाद मंडल की 38 सवारी गाडियां 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद

 रुडकी

लुधियाना के सत्यपाल की पत्नी बबली दो हफ्ते पूर्व अपने तीन बच्चों और ननद को लेकर एक शादी समारोह में अपने मायके लक्सर आई थी। शुक्रवार को वह अपने भारी भरकम सामान के साथ वापस लुधियाना की गाड़ी पकड़ने स्टेशन पहुंचे, तो पता लगा की ट्रेन तीन महीने के लिए रद है। इसके बाद उन्हें साढ़े छह हजार रुपये में कार किराए पर लेकर लुधियाना जाना पड़ा।
इस समय रुड़की और अन्य राज्यों में सर्दी जारी है। सुबह में कोहरा भी पड़ रहा है। कोहरे से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल की 38 सवारी गाडियां 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद कर दी हैं। लक्सर से होकर जाने वाली बनारस से देहरादून, अमृतसर जयनगर, योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़, जलियांवाला बाग से टाटानगर, बरौनी से अंबाला, हरिद्वार से लोकमान्य तिलक, अमृतसर से कोलकाता, हावड़ा से देहरादून, कोलकाता से अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त हैं।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *