भाजपा महिला मोर्चा ने क्षैतिज आरक्षण पर खुशी जताई
रुडकी
महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक विधानसभा में पेश करने पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का हमेशा से सम्मान होता आया है। उत्तराखंड में सांसद पद से लेकर राष्ट्रपति पद तक महिलाओं को दायित्व देकर भाजपा ने महिलाओं का सम्मान किया है। इस अवसर पर अनुपम ठाकुर, चंचल वर्मा, शालू बिरला, पूजा नंदा, बिंदु सैनी, दीपा कुमारी, ज्योति कुमारी, अंशु सिंह, किरण ग्रोवर और गीता आदि मौजूद रही।

