चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए
रुडकी
ग्राम पंचायत में वार्ड सदस्यों के चुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला और एसपी देहात ने पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की। ब्लॉक भगवानपुर क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों में पचायत सदस्यों के 28 पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाना है। जिसे लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला राकेश रावत, एसपी देहात स्वप्न किशोर और थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश रावत ने बताया कि चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव संपन्न होने तक कोई भी चुनाव पॉइंट न छोड़े।

