मेयर ने स्कूली बच्चों को उनी स्वेटर बांटे
रुडकी
मेयर गौरव गोयल ने रामनगर के राजकीय आदर्श प्राइमरी विद्यालय नंबर 18 में बच्चों को स्वेटर और जर्सियां बांटी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं को सीमित संसाधनों के कारण आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में सामाजिक, औद्योगिक संस्थाओं और दूसरे समर्थ लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। इससे पूर्व प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी बेनीवाल ने फूल देकर मेयर का स्वागत किया। इस अवसर पर पूनम अरोड़ा, नीलिमा सिन्हा, फूल कली, दीपा शर्मा, किशन लाल मेहंदीरत्ता, निखिल सेठी, गौरव मेंहदीरत्ता, रवि माटा, दिलीप मेहंदीरत्ता, चिराग माटा, संजीव मेहंदीरत्ता, नीरज कांहती, शौर्य वालिया, शुभम चौधरी, दीपक अनेजा, प्रमोद गर्ग, तुषार गोयल और अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

