दो सौ मीटर दौड़ में आयशा प्रथम
रुडकी
छात्रा आयशा ने नारसन ब्लॉक स्तर की दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रथम आने पर उसे पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उसका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
नारसन में स्कूली बच्चों की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं हो रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान दो सौ मीटर दौड़ में लंढौरा की छात्रा आयशा ने हिस्सा लेकर पहला स्थान पाया है। साथ ही छात्रा नाजिया ने दूसरा और करुणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पीटीए रणपाल सिंह ने बताया कि आयशा ने तीन गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। उसकी उपलब्धि से पूरे कस्बे के लोग खुश हैं। बताया कि चार सौ मीटर दौड़ में रिले रेस की टीम अव्वल रही है। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी नारसन जितेंद्र कुमार, ठाठ सिंह, विधि गुप्ता, अनिता और प्रेमचंद मालिक आदि मौजूद रहे।

