प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग पर जोर

श्रीनगर गढ़वाल

कीर्तिनगर विकासखंड सभागार में पंचायतीराज निदेशालय एवं तत्व फाउंडेशन की पहल पर त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों हेतु सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल केंद्रीय विवि के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहन पंवार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की मार ने हिमालय के जीवन एवं जीविका को प्रभावित कर दिया है। प्रो. पंवार ने कहा कि हमें सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने ग्राम पंचायतों के प्राकृतिक संसाधनों की बात करनी होगी। ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर सोवन सिंह पंवार ने कहा कि गरीबी की समस्या और बेरोजगारी आपस में जुड़ी हुई है। यदि कोई पंचायत इस पर कार्य करना चाहती है और गरीबी मुक्त पंचायत बनाना चाहती हैतो उन्हें ऐसे विकल्प देने होंगे जिससे गरीब परिवारों की आय में बढोत्तरी हो। कार्यशाला के मॉस्टर ट्रेनर डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नौ थीमों पर आधारित राज्य विजन दस्तावेज 2030 जारी किया है। कहा इन थीमों को राज्य सरकार द्वारा अपनाकर सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण के लिए राज्य की त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर भूगोल विभाग के शोधार्थी डा.गौरव गौरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गोपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल, रणजीत सिंह जाखी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *