गंगा के सम्मान की रक्षा करने का किया आह्वान

श्रीनगर गढ़वाल

नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिला युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें गंगा गांव के गंगा दूतों ने शिरकत की। सम्मेलन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने किया। उन्होंने कहा की युवा अपनी आदतों में स्वच्छता को शामिल करेंगे तो गंगा को दूषित होने से बचाया जा सकता है। मौके पर युवा क्लब सिमखेत और श्रीनगर की ओर से शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए।
एसीएल सभागार में आयोजित जिला सम्मेलन में तिवाड़ी ने कहा कि अगर हम गंगा को मां का दर्जा देते हैं तो उसके सम्मान की रक्षा भी हमको ही करनी है। युवाओं को गंगा के इतिहास और वर्तमान स्थिति से परिचय करवाते हुए प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा गंगा से हम सांस्कृतिक सामाजिक एवं आर्थिक रूप से जुड़े हुए हैं। गंगा की लगातार उपेक्षा से मानव का जीवन संकट में आ सकता है। लेखिका डॉ. कविता भट्ट शैलपुत्री ने मां गंगा के महत्व को समझाया। उन्होंने अपने गांव के प्राकृतिक स्रोतों को स्वच्छ रखने को भी प्रेरित किया। मौके पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ब्रांड एंबेसडर हरि सिंह बिष्ट और ध्रुव प्रसाद बंगवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट, योगम्बर पोली, जिला परियोजना अधिकारी अजय कुमार, अंजना बिष्ट, स्वयंसेवक वर्षा नेगी, कविता पंवार, पूजा जुयाल, अमित बड़थ्वाल, दुर्गा अंथवाल, ज्योति ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *