जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

नई टिहरी

एडीएम रामजी शरण शर्मा की मौजूदगी में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जनता की सात शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को फारवर्ड कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में ग्राम चवादन्त बीपुरम के अजवीर सिंह ने खेमड़ा कुण्डाली मोटर मार्ग निर्माण से बरसाती पानी से चवादन्त के आम रास्ते को हो रहे नुकसान एवं खेतों व मकानों को खतरे की समस्या की शिकायत से अवगत कर अतिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया, जिस पर एडीएम ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि टिहरी को आवश्यक कार्यवाही कर तीन दिन के अन्दर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *