पुण्यतिथि पर किया डॉ. आंबेडकर को याद
नई टिहरी
बाबा साहेब डॉ. भीम राव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर जनपद में विभिन्न संगठनों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कार्यालय नई टिहरी में मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता मे बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान, डॉ. प्रमोद उनियाल, सोहन लाल खंडेलवाल, राजेश डियूंडी, परमवीर पंवार, मंजू चंद, सोहन चौहान, उर्मिला राणा, मीना सेमवाल, वीरेंद्र राणा, रवि सेमवाल, अबरार अहमद, तौफीक खान, असगर अली, जयेंद्र पंवार, गब्बर, रणवीर नौटियाल साजिद खान आदि मौजूद रहे। आंबेडकर एससी एसटी छात्रावास और कद्दू खाल के एक स्कूल में भी बाबा साहेब आंबेडकर को याद किया गया। उनके 77वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको स्मरण किया गया। डॉ. आंबेडकर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति छात्रावास एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्टी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने भारत के संविधान निर्माण में जो योगदान दिया उसे कभी भुला नहीं जा सकता है। बाबा साहब ने कठिन विपरीत परिस्थितियों में दलित शोषित समाज एवं महिलाओं की लड़ाई के लिए जो कार्य किया है उसके वजह से आज दोनों वर्ग मुख्यधारा में आए हैं। इस अवसर पर कुलदीप पंवार, मोहन नौटियाल, रामलाल मेहरा, रोशन लाल, खुशीलाल, आनंद सिंह रावत, दिनेश कोहली, रमेश, भीम लाल मेहरा, श्यामलाल, बृजलाल, पुरुषोत्तम कटियाल, सुभाष चंद्रा आदि मौजूद रहे।

