16 दिसंबर तक करें बैक पेपर के लिए आवेदन
नई टिहरी।
श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकाम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष पुराने पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए बैंक पेपर की तिथि घोषित कर बताया कि आगामी 16 दिसंबर तक आनलाइन बैक पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डा विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विवि से सम्बद्ध कालेजों में अध्यनरत छात्र-छात्रायें आज से ही आवेदन बैक पेपर के लिए कर सकते हैं। फीस जमा करने की तिथि भी 16 दिसंबर तक होगी। शुल्क 500 रुपये है। विवि में परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कापी जमा करने की तिथ 20 दिसंबर तक है।

