डीएम ने बैठक में अनुपस्थित ईई का स्पष्टीकरण तलब किया

नई टिहरी

नैनबाग में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 75 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित ईई लघु सिंचाई टिहरी का स्पस्टीकरण तलब करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को भी अपनी कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में फरियादियों ने लोनिवि, शिक्षा, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज आदि विभाग सहित मुआवजे और डामरीकरण को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। तहसील दिवस में क्षेत्र के ऐन्दी गांव के खेल मैदान में सुरक्षा दीवार लगाने, ठेकेदारों का बकाया भुगतान, नैनबाग में कूड़ा डंपिंग जोन के लिए भूमि उपलब्ध कराने, बहुउद्देशीय भवन बनाने, नेग्याणा के भद्री नामे तोक में क्षतिग्रस्त पुल निर्माण, ग्राम खैराड़ में सिंचाई नहर बनाने, ग्राम सेंदूल में मोबाईल टॉवर लगाने व खेल मैदान तथा प्रावि में सुरक्षा दीवार निर्माण, राइंका टटोर में फर्नीचर की मरम्मत, अति. प्रास्वा केंद्र नैनबाग के उच्चीकरण करने की शिकायतें दर्ज हुई। तहसील दिवस में पूर्व अध्यक्ष त्याड़ा मंदिर समिति शरण सिंह पंवार व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कवि ने आईटीआई व केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि निर्धारित को आवश्यक कार्रवाई करने, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्रम चौहान ने नैनबाग के विडुआ तोक में लघु सिंचाई की सिंचाई पाइप लाइन आपदा में क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, डीएसओ अरुण वर्मा, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, डॉ. वीरेंद्र रावत, शरण सिंह पंवार, अनिल बिजल्वाण, कुंदन सिंह पंवार, गंभीर सिंह रावत, गीताराम बिजल्वाण, श्याम सिंह चौहान, बिरेश कवि आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *