पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए दी जानकारी

उत्तरकाशी

सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजित की गई। इस मौके पर प्रशिक्षक सुजीत थपलियाल ने बताया की सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बनाई गई 9 थीम पर पंचायतों को सशक्त होने की आवश्यकता है। नौगांव ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में हिमालयन एजुकेशन एंड हिल्स डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश रमोला ने बताया कि दो दिनों तक आयोजित होने वाली कार्यशाला में 10 ग्राम पंचायतों के वार्ड मेंबर एवं उप प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी सदस्यों को पंचायत राज अधिनियम राज्य विजन दस्तावेज 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने व गांव में संचालित सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि इस दौरान सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वास्थ्य गांव, बाल हितेषी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरा-भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे युक्त गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन युक्त गांव एवं महिला हितेषी गांव को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर बीडीओ दिनेश जोशी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ सैयद रफी अहमद, पंचायत के सहायक विकास अधिकारी डीडी आर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकुर जैन, विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रो जगेंद्र सिंह रावत,सुनील रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *