पुरस्कार वितरण के खेल प्रतियोगिताओं का समापन

चमोली

शुक्रवार को डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा सविता और बीए प्रथम वर्ष के छात्र विक्रम सिंह को चैंपियन घोषित कर ट्रॉफी प्रदान की गई। शुक्रवार को बैडमिंटन, टीटी, शतरंज, कैरम, रस्साकसी, वॉलीबाल छात्र एंव छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। समस्त प्रतियोगिताओं मे छात्रा वर्ग से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सविता, एवं छात्र वर्ग से बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र विक्रम सिंह ने पांच-पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रभारी प्राचार्य डा. भारती सिंघल व अन्य शिक्षकों ने छात्र एंव छात्राओं प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम में डा. आरसी भट्ट, डा. तौफिक अहमद, डा. कविता पाठक, डा.. चन्द्रावती टमटा, डा.. इन्द्रेश पाण्डेय, डा.. रूपेश कुमार श्रीवास्तव, डा.. कीर्तिराम डगवाल, डा.. मृगांक मलासी, डा. भरत लाल बैरवाण, डा. चन्द्रमोहन जंस्वाण ,डा. विजय कुमार, डा. हिना नौटियाल, डा. पूनम, डा. स्वाति सुन्दरियाल, डा. ए एस रावत, डा. डी एस राणा, डा. एस सी सत्ती, डा. जितेन्द्र चौहान, डा. कमलेश लोहानी,डा. कमल किशोर द्विवेदी, डा. रवीन्द्र कुमार, डा. रवीन्द्र कुमार नेगी, डा. पंकज कुमार, डा. गोपी प्रसाद, डा. शालिनी सैनी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *